IPL Points Table: एलएसजी की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, टॉप-4 के लिए बढ़ी टेंशन
कैसे आया होगा वायरस?
जांचकर्ताओं का मानना है कि इस पूरे फसाद की जड़ अर्जेंटीना का एक शहर हो सकता है. शक की सुई एक डच (नीदरलैंड्स) दंपत्ति पर टिकी है. वे क्रूज पर सवार होने से पहले अर्जेंटीना के दक्षिणी शहर उशुआइया में बर्ड-वॉचिंग (पक्षी देखने) के लिए गए थे. हंतावायरस आमतौर पर चूहों के मल-मूत्र या लार के संपर्क में आने से फैलता है. हालांकि, इस जहाज पर मिले वायरस को ‘एंडीज वायरस’ (Andes virus) बताया जा रहा है, जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. खतरनाक बात यह है कि एंडीज वायरस दुनिया का इकलौता ऐसा हंतावायरस माना जाता है जो इंसानों से इंसानों में फैल सकता है. अब तक पांच यात्रियों में इस विशेष वायरस की पुष्टि हो चुकी है.
तीन लोगों की गई जान
इस वायरस से अब तक एक डच दंपत्ति और एक जर्मन नागरिक की जान जा चुकी है. मौत का सिलसिला 11 अप्रैल को शुरू हुआ था जब पहले डच यात्री ने जहाज पर दम तोड़ा. उसकी पत्नी भी संक्रमित थी, जिसने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया. तीसरी मौत एक जर्मन महिला की हुई, जिसका शव अभी भी जहाज पर ही है. जहाज के डॉक्टर समेत तीन अन्य लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें केप वर्डे के पास से एयरलिफ्ट कर यूरोप के विशेष अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
CG High Court : RTE एडमिशन पर हाईकोर्ट की सख्ती, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं; सरकार से मांगी रिपोर्ट
फ्लाइट अटेंडेंट की रिपोर्ट पर दुनिया की नजर
नीदरलैंड्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक फ्लाइट अटेंडेंट में हंतावायरस के लक्षण दिखे हैं. यह अटेंडेंट उस विमान में तैनात थी, जिसमें संक्रमित डच महिला ने सफर किया था. अगर इस फ्लाइट अटेंडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो यह इस बात का पहला सबूत होगा कि वायरस जहाज से बाहर भी पैर पसार चुका है. वहीं, फ्रांस में भी एक व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस खुद इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जहाज के कप्तान के संपर्क में हैं. फिलहाल ‘एमवी होंडियस’ नाम का यह जहाज स्पेन के कैनरी द्वीप की ओर बढ़ रहा है, जिसमें 140 से ज्यादा यात्री और क्रू सदस्य सवार हैं. अर्जेंटीना में पिछले साल भी हंतावायरस से 28 मौतें हुई थीं, जो सामान्य से कहीं ज्यादा थीं, जिससे इस खतरे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.