Rajasthan News: AI से स्मार्ट खेती की नई शुरुआत, राजस्थान के 95 लाख किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान प्रदान किया गया. राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं. कुल मिलाकर, साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है. इससे पहले, जब पुरस्कार विजेताओं की सूची की घोषणा की गई थी, तब हरमनप्रीत ने अपनी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में आभार व्यक्त करते हुए इस क्षण को अपने परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया था.
फ्रेंचाइजी की तरफ से साझा किए गए एक वीडियो में हरमनप्रीत कौर ने कहा था, ‘मेरे पिताजी को राष्ट्रपति भवन से फोन आया. इस साल मुझे पद्म श्री पुरस्कार मिलने वाला है. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है. मुझे खुशी है कि, मुझसे पहले मेरे माता-पिता को इस बारे में पता चला.’
Rajasthan Senior Citizen: राजस्थान में 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का तोहफा, 27 मई से आवेदन शुरू
उन्होंने सम्मान सूची में रोहित शर्मा के शामिल होने पर भी खुशी जताई और कहा, ‘(रोहित शर्मा) को भी बहुत-बहुत बधाई. हमने देखा है कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है. मुझे लगता है कि यह उनके लिए भी एक शानदार क्षण है.’ 37 वर्षीय हरमनप्रीत भारत की तरफ से 195 टी20 मुकाबलों में 29.78 की औसत के साथ 3,991 रन बना चुकी हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. 164 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 7 शतकों के साथ 4,541 रन बनाए हैं. 7 टेस्ट मुकाबलों में दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 230 रन जुटाए हैं.