Smartphone की लत: गूगल पर फोन एडिक्शन सर्च में 461% का इजाफा, Gen-G यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित
AIIMS से सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
दरअसल, ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति अचानक आए हार्ट अटैक से गिर कर अपनी जान को खो बैठता है. AIIMS ने अध्ययन में पाया कि वर्तमान में 57.2 प्रतिशत से ज्यादा होने वाले मौतों का मुख्य कारण हृदय से संबंधित बीमारियां ही हैं. सबसे ज्यादा हृदय से संबंधित होने वाली मुख्य बीमारियां कोरोनरी आर्टरी डिजीज है. इसमें हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनियों के किसी कारण से ब्लॉक हो जाने के कारण हृदय में ऑक्सीजन का संचालन नहीं हो पाता है.
इन पांच संकेतों से लगा सकते हैं पता
इन लक्षणों में सबसे पहला, हर समय रहने वाली थकान है, यह तब होता है जब हमारा हृदय उचित मात्रा में रक्त शरीर तक नहीं पम्प कर पाता है. इसके कारण आपका शरीर मामूली कामों को कर के भी थका हुआ महसूस करने लगता है. यह लक्षण आज के समय में काफी ज्यादा सामान्य है. इससे लोग कई बार अनदेखा कर देते हैं. इसके अलावा अगर हर समय सोने का मन, शरीर को पूरा आराम मिलने पर भी थकान और हर छोटे से काम को करके भी थकान महसूस हो तो इनको नजरअंदाज न करें.
2026 रेलवे भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी, हर एग्जाम की तारीख और शेड्यूल की पूरी जानकारी
बार-बार चक्कर आने को न करें नजरअंदाज
बार-बार चक्कर आना भी एक काफी बड़े लक्षणों में एक है. इसका मतलब दिमाग में उचित मात्रा में रक्त प्रवाह नहीं हो पा रहा है. कुछ केस में ऐसा इसलिए भी हो सकता है, जब आपके शरीर में पानी की कमी हो या आप अचानक से उठते है, ऐसे में यह ज्यादा गंभीर नहीं है. इसके साथ ही आपको अगर मामूली से कार्य को करने पर भी सांस लेने में दिक्क्त होती है तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. इसका मुख्य कारण आपके हृदय का आपके शरीर को उचित मात्रा में ब्लड पम्प न कर पाने के कारण होता है. कम उम्र के लोगों में इस कारण फेफड़ों में पानी भर जाता है. इसके कारण उन्हें सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं.