Weather Update: मौसम विभाग ने आज यानी 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ गिरने, जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम तक तेज बारिश और आंधी की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, सीतापुर, हरदोई, बहराइच समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार और अन्य जिलों में बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है। बिजली गिरने का भी खतरा है।
झारखंड के रांची, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह और आस-पास के जिलों में भारी बारिश और 55 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
राजस्थान के बारां, कोटा, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य प्रदेश के खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, बेतुल, होशंगाबाद, विदिशा, बालघाट, रीवा, सिंगरौली और उज्जैन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
गुजरात के नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड, डांग, जूनागढ़, अमरेली, अहमदाबाद, बावला और भावनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, मुंबई, पालघर, रत्नागिरी, बुलढ़ाना, अमरावती, गढ़चिरौली और गोंदिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, सास नगर और रूप नगर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, कालिम्पोंग, कूचबिहार, बीरभूम, हुगली, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, नादिया और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।