IAS Sameer Vishnoi : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS समीर विश्नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।जांच एजेंसियों के मुताबिक, प्रीति विश्नोई के नाम से 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि को संपत्तियों में निवेश किया गया था। इन फर्मों के जरिए जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं, जिन्हें अब जब्त कर लिया गया है।


