Plane Crash In Alaska: अमेरिका में प्लेन क्रैश से मचा हड़कंप, विमान में सवार सभी लोगों की मौत; जांच में जुटी NTSB
नक्सल प्रभावित बस्तर में बीता बचपन
एक साक्षात्कार में तनुजा सलाम ने बताया कि वे मूल रूप से बस्तर की रहने वाली हैं. उनका जन्म कांकेर में हुआ और ननिहाल कोंटा में है. उनके माता-पिता सरकारी सेवा में रहे हैं. पिता सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि मां ने बेटी की शिक्षा के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी. तनुजा तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं. पिता की नौकरी के कारण उनका बचपन बस्तर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कांकेर जैसे क्षेत्रों में बीता. कॉन्वेंट स्कूलों से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने नागपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की.
एयर होस्टेस बनने की चाहत से राज्य प्रशासनिक सेवा तक
वर्ष 2000 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद तनुजा सलाम एयर होस्टेस बनना चाहती थीं. उसी दौर में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आया, जिससे राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से नई भर्तियों की संभावनाएं बढ़ गईं. परिवार के परामर्श पर वे रायपुर में रहकर राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं. प्रथम प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी वे मुख्य परीक्षा में असफल रहीं, परंतु दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनीं. इसके बाद उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं. बाद में उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया.
घर से बाहर निकली महिला के सामने बैठा था तेंदुआ, जर्मन शेफर्ड ने दौड़ाया; VIDEO वायरल
थाने में पुलिसकर्मियों का कराया था एल्को टेस्ट और बीपी चेक
1 मई 1980 को जन्मीं तनुजा सलाम का वर्ष 2022 का एक मामला काफी सुर्खियों में रहा था, जब वे दुर्ग जिले में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं. रात्रि चेकिंग के दौरान अमलेश्वर पुलिस थाने की टीम ने उनके भाई और भांजे को रोक लिया था. घटना की सूचना मिलने पर तनुजा सलाम मौके पर पहुंचीं और प्रशासनिक कड़ा रुख अपनाते हुए चेकिंग में तैनात पुलिसकर्मियों का मौके पर ही एल्कोहल टेस्ट और ब्लड प्रेशर चेक करवा दिया था. यह घटना प्रशासनिक और पुलिस गलियारों में काफी समय तक चर्चा का विषय बनी रही थी.