CG – 19 साल बाद 2007 शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से बने 8 प्रधान पाठक बर्खास्त
11 जनवरी को बड़ोदरा में खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बड़ोदरा में होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी पहुंच गए हैं और अपनी अपनी तैयारी को आखिरी अंजाम दे रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल और पूरी टीम काफी पसीना बहा रही है, ताकि साल का आगाज शानदार अंदाज में किया जाए। सीरीज का पहला मैच ही रविवार यानी संडे को छुट्टी के दिन है, इसलिए ये भी राहत की बात है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच रविवार को दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा
बात अगर मैच शुरू होने की करें तो ये मैच पूरे 50 ओवर का है, यानी एक दिवसीय मुकाबला है। मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा, इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा। मैच अगर पूरे 50 ओवर तक चला तो 9 से साढ़े नौ बजे तक चलेगा। यानी दोपहर से लेकर शाम तक मैच खेला जाएगा। सीरीज में कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। वैसे तो आने वाले वक्त में सभी का फोकस टी20 पर होने जा रहा है, क्योंकि फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, लेकिन इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे, इसलिए इसको लेकर काफी उत्सुकता और रोमांच बना हुआ है।
वनडे सीरीज का दूसरा मैच 14 और आखिरी 18 जनवरी को खेला जाएगा
इस बीच आगे की सीरीज की बात की जाए तो दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। ये मुकाबला राजकोट में है। इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को है। ये मैच इंदौर में खेला जाना तय है। पहले ही मैच की तरह बाकी दो मुकाबले भी दोपहर डेढ़ बजे से ही शुरू होंगे। इसके साथ वनडे सीरीज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 21 जनवरी से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होगा।
CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।