High Speed Trial Track: राजस्थान में बनेगा देश का पहला हाई स्पीड ट्रायल ट्रैक, 230 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में होगा मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाई किया है। वहीं पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर एंट्री मारी है। अब दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा सामना
जून 2026 में इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जहां दोनों टीमों के बीच 14 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच होगा।
महिला T20I क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच T20I क्रिकेट में कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 13 में भारत ने जीत दर्ज की है और सिर्फ 3 में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है।
Rajasthan News: सौर ऊर्जा में राजस्थान बना नंबर-1, 31 दिसंबर तक 35 हजार मेगावाट क्षमता हासिल
अंडर-19 वर्ल्ड कप में अलग-अलग ग्रुप में हैं दोनों टीमें
इसके अलावा दोनों टीमों अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा लेंगी। लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है, जहां बाद में तो सेमीफाइनल और फाइनल में तो टीम के भिड़ने की संभावना नजर आती है। लेकिन इसकी अभी कोई तारीख निश्चित नहीं है।