IRCTC New Website Launch: IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह नई वेबसाइट पुरानी टिकट बुकिंग वेबसाइट के मुकाबले ज्यादा बेहतर फीचर के साथ पेश हुई है। इसका यूजर इंटरफेस बेहतर हुआ है। साथ ही, इसे नए कलर थीम का भी इस्तेमाल किया गया है। IRCTC की पुरानी वेबसाइट 2002 में लॉन्च हुई थी। लगभग 24 साल के बाद रेलवे रिजर्वेशन वेबसाइट को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है।



