North Korea Missile Test: 19 दिनों में 4 मिसाइल परीक्षण, किम जोंग की हरकत से जापान-दक्षिण कोरिया में हाई अलर्ट, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना
अगर आपके फोन की बैटरी अचानक से कम चलना शुरू हो गई है तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. बैकग्राउंड ऐप्स और दूसरी एक्टिविटी के कारण बैटरी पर लोड बढ़ जाता है, जिससे यह जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इसलिए बैटरी लाइफ पर नजर रखें.
डेटा यूसेज बढ़ जाना
जब आपके फोन के जरिए जासूसी की कोशिश होती है तो डेटा यूज भी बढ़ जाता है. अगर आपको अचानक लगने लगे कि बिना कुछ किए भी आपके प्लान की डेटा लिमिट पूरी हो गई है तो सावधान हो जाना चाहिए. स्पाईवेयर और दूसरी ऐप्स के लगातार काम पर लगे रहने के कारण इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म होता है.
फोन का ओवरहीट होना
अगर आपका फोन बिना यूज किए भी ओवरहीट हो रहा है तो यह दिखाता है कि इसमें लगातार बैकग्राउंड एक्टिविटी हो रही है. कैमरा और दूसरे पार्ट्स के चोरी-छिपे यूज होने के कारण आपके यूज न करने पर भी फोन गर्म हो सकता है. इसलिए ऐसा होने पर अलर्ट हो जाना चाहिए.
अनजान ऐप्स का इंस्टॉल होना
अपने फोन में ऐप्स पर नजर रखें. अगर आपको कोई ऐसी ऐप नजर आ रही है, जो आपने इंस्टॉल नहीं की थी तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. हैकर्स चुपके से आपके फोन में जासूसी से जुड़ी कोई ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. इसलिए ऐसी किसी ऐप पर नजर रखें.
Ajit Agarkar: ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया गया
क्या हैं बचाव के तरीके?
अगर आपको अपने फोन में ऊपर दिए गए संकेत नजर आ रहे हैं तो इस बात की संभावना है कि इसके जरिए आपकी जासूसी की जा रही है. इससे बचाव के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं.
- फोन से अनजान ऐप्स को डिलीट कर दें.
- अपने फोन को थोड़ी-थोड़ी देर बाद फ्लाइट मोड पर डालते रहें. इससे सारे कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाएंगे.
- सोशल मीडिया ऐप्स समेत फोन पर यूज होने वाले सारे पासवर्ड बदल लें.
- फोन के सॉफ्टवेयर और दूसरी ऐप्स को अपडेट रखें.