Bilaspur Flight Cancelled: बहुप्रतीक्षित बिलासपुर-दिल्ली शाम की उड़ान सेवा पिछले रविवार को शुरू हुआ, लेकिन दूसरी ही फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई. रविवार शाम संचालित होने वाली दिल्ली उड़ान कैंसिल कर दिया गया. इसका कारण एलाइंस एयर के एक विमान के ग्राउंडेड होने को बताया जा रहा है. इसलिए यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा. वहीं एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को टिकट राशि वापस कर दी गई. स्थानीय एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा करोड़ों रूपए खर्च करने के बाद बनाए गए. इसके बाद भी उसका उपयोग नहीं हो रहा था. इसके लिए शहर के लोगों ने रायपुर से लेकर दिल्ली तक दबाव बनाया.
इसके बाद विगत तीन मई रविवार को पहली फ्लाइट सुर्यास्त के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. एलाइंस एयर कंपनी द्वारा जारी समर शेड्यूल के हिसाब से वर्तमान में सप्ताह में एक दिन रविवार को सनसेड के बाद बिलासपुर-दिल्ली की हवाई सेवा उपलब्ध कराई गई है. उक्त फ्लाइट अपने दूसरे ही उड़ान में रद्द कर दिया गया. इसलिए रविवार 10 मई को बिलासपुर से दिल्ली जाने के लिए शाम की फ्लाइट में टिकट बुक कराने वाले पचास से अधिक यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी.
इसको लेकर हवाई अड्डे में कुछ यात्रियों ने आक्रोश भी व्यक्त किया. एलाइंस एयर कंपनी के अनुसार एक विमान के ग्राउंडेड होने के कारण विमान दिल्ली से व्हाया प्रयागराज होते हुए बिलासपुर नहीं आ सकी. इसलिए बिलासपुर से सीधे दिल्ली जाने वाले फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है. इसके कारण दिल्ली और प्रयागराज से बिलासपुर आने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा रद्द कर दूसरे साधन से आना पड़ा. वहीं एलाइंस एयर ने दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के रद्द होने के बाद उसके सभी यात्रियों की टिकट की राशि वापस कर दी है. इसके बाद भी लोगों में नाराजगी बनी रही.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।