T20 Mumbai League फाइनल में बवाल: मैदान में भिड़े खिलाड़ी, मारपीट तक पहुंचा मामला, VIDEO वायरल
टेकऑफ के कुछ देर बाद ही गिरी बिजली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो से टेकऑफ के कुछ वक्त बाद फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरी। घटना के दौरान यात्रियों को जोरदार ब्लास्ट जैसी आवाज सुनाई दी। फ्लाइट के एक इंजन से थोड़ी देर के लिए चिंगारियां निकलती भी नजर आईं, जिससे फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, चालक दल ने हालात को तुरंत कंट्रोल कर लिया और पैसेंजर्स को शांत रहने के लिए कहा।
बंदरानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौटी फ्लाइट
बाद में फ्लाइट के पायलटों ने पैसेंजर्स को जानकारी दी कि विमान पर बिजली गिरने की वजह से इंजन को मामूली नुकसान पहुंचा है। एहतियात के रूप में फ्लाइट को आगे जारी रखने की जगह वापस कोलंबो लौटने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद, फ्लाइट को सुरक्षित तौर पर बंदरानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।
खराब मौसम में उड़ान के दौरान गिरी बिजली
एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 12:05 बजे कोलंबो से टेकऑफ हुई थी। खराब मौसम में फ्लाइट के ऑपरेशन के दौरान आसमानी बिजली गिरने के बाद विमान को वापस कोलंबो मोड़ना पड़ा। एयरलाइन ने पुष्टि की कि पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।
Rajasthan News: पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब फेस रिकग्निशन से होगी पहचान, आसानी से मिलेगी पेंशन
वायरल हुआ विमान पर बिजली गिरने का वीडियो
सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उड़ान के दौरान फ्लाइट के पास चिंगारियां नजर आईं। विमान के सुरक्षित तरीके से लौटने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने उसकी जांच की। इसके बाद, एयरलाइन की तरफ से पैसेजंर्स के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की गई।