CG News : धमतरी का करेली बड़ी में दो साल की मासूम बच्ची के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। 10 रुपये का फ्रूटी पाउच बच्ची की जान पर भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार परिजनों ने पास की दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था। बच्ची ने इसे पीना शुरू ही किया था कि अचानक उसकी हालत खराब हो गई। घबराए हुए घरवालों ने जब पाउच काट कर देखा, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। अंदर करीब 3 इंच लंबा अजीब सा अवशेष पड़ा था। सूत्रों की मानें तो यह छिपकली की चमड़ी जैसा दिख रहा था।


