नई दिल्ली: Major Abhilasha Barak ; लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात इंडियन आर्मी की मेजर अभिलाषा बराक को बड़ा सम्मान मिला है. अभिलाषा बराक को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं अभिलाषा बराक को मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी है. अभिलाषा बराक भारत की तीसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्हें यह मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड मिला है. अभिलाषा बराक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं. उनके पिता आर्मी के रिटायर्ड कर्नल हैं. आर्मी बैंकग्राउंड से आने वाली बराक का जन्म तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित आर्मी हॉस्पिटल में हुआ था.


