राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं. अनिल पालीवाल को गृह रक्षा महानिदेशक की नई जिम्मेदारी मिली है. 4 पुलिस जिला अधीक्षकों (SP) के भी तबादले हुए हैं. प्रतापगढ़ के नए एसपी विशाल जांगिड़, पंकज यादव जोधपुर ग्रामीण के एसपी, बी आदित्य हनुमानगढ़ के एसपी और राजेश कुमार कावट बालोतरा के नए SP होंगे. हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंंह मीणा, जोधपुर ग्रामीण के एसपी पीडि नित्या, बालोतरा के एसपी रमेश और प्रतापगढ़ के एसपी बी आदित्य का ट्रांसफर हुआ है. देर रात सूची जारी हुई है.



