PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपना पक्का घर बना रहे हजारों हितग्राहियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में श्रम करने वाले हितग्राहियों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी है। राज्य कार्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिलों को सूचना प्रेषित कर दी गई है। नई दर लागू होने से प्रदेश के लाखों ग्रामीण परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें आवास निर्माण कार्य में अतिरिक्त सहयोग प्राप्त होगा।


