रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! अजमेर से रांची के बीच स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और फेरे
किन सेवाओं के लिए लागू होगी नई आयु सीमा?
जारी निर्देश के अनुसार, यह प्रावधान राज्य शासन के अलावा निगम-मंडल, स्वशासी संस्थाओं, नगर सैनिकों और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए लागू होगा। हालांकि, अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों में पद और सेवा के अनुसार पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं।
पूर्व सेवा के आधार पर अतिरिक्त आयु लाभ नहीं
सरकार के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि आवेदकों को पूर्व में की गई सेवा के आधार पर आयु संबंधी कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा। यानी निर्धारित अधिकतम आयु सीमा की गणना संबंधित भर्ती के लागू नियमों और शासन के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
दिल्ली की आशा वर्करों के लिए बड़ा ऐलान! मासिक इंसेंटिव दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे 6,000 रुपये
पुलिस विभाग की सेवाओं पर लागू नहीं होगा फैसला
यह नया प्रावधान गृह (पुलिस) विभाग की सेवाओं के लिए लागू नहीं होगा। पुलिस विभाग की भर्ती के लिए संबंधित पद के नियमों और निर्धारित आयु सीमा का ही पालन करना होगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद 38 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे अभ्यर्थियों के लिए भी कुछ शासकीय सेवाओं में आवेदन का अवसर बढ़ गया है, जिन पर नई व्यवस्था लागू होगी। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखना चाहिए, क्योंकि पात्रता और आयु की गणना पदवार अलग हो सकती है।
