FSSAI Bans Serving Food In Newspapers : अब अखबार में खाना परोसना पड़ेगा महंगा! FSSAI की सख्ती, स्याही सेहत के लिए बन सकती है खतरा
नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में होगी झमाझम बारिश
मानसून के आने के बाद ही दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पड़ोसी एनसीआर शहरों में 25 से 30 जून के बीच ही बारिश का अनुमान जताया गया है।
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में पहुंचेगा मानसून
मानसून के पूर्वानुमान के अनुसार, यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भी दिल्ली-एनसीआर के साथ ही आंशिक रूप से बारिश हो सकती है।
पिछली बार 29 जून को दिल्ली पहुंचा था मानसून
पिछले साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 जून को दिल्ली में पहुंचा था, जो 1961-2019 के औसत के आधार पर इसकी सामान्य शुरुआत की तारीख 27 जून से दो दिन बाद था। इस बार दिल्ली-एनसीआर में ये मानसून समय से ही आने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रेन यात्रा के दौरान भूल गए Aadhaar Card? घबराएं नहीं, बिना फाइन ऐसे बनेगा काम
केरल से होते हुए गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा मानसून
इस बार केरल में 4 जून को मानसून पहुंचा, जो इसकी सामान्य शुरुआत की तारीख 1 जून से तीन दिन बाद और आईएमडी के 26 मई के पहले के पूर्वानुमान से लगभग एक सप्ताह पीछे थी। हालांकि, इसके बाद यह तेजी से आगे बढ़ा और 5 जून तक पश्चिमी तट के बड़े हिस्से को गोवा तक कवर कर लिया , फिर 6 जून को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया।