Chhattisgarh : बिना रॉयल्टी क्लीयरेंस अब नहीं होगा निर्माण कार्य, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन
1.म्यूजिक के साथ ब्रेकफास्ट-
अपने दिन की शुरुआत एक ‘क्रिएटिव ब्रेकफास्ट चैलेंज’ के साथ करें. कोई नई रेसिपी ट्राई करें, जैसे कि फंकी शेप वाले पैनकेक्स या रंगीन स्मूदी बाउल. किचन में अपना पसंदीदा म्यूजिक चलाएं और खाना बनाते समय थोड़ा थिरकें. यह छोटी सी शुरुआत आपके पूरे दिन के लिए एक पॉजिटिव टोन सेट कर देगी.
2. होम-मेड स्पा थेरेपी-
घर पर ही स्पा लें. फेस मास्क लगाएं, बालों की तेल से मालिश करें और अपने नाखूनों को मनपसंद रंग से सजाएं. अपने सबसे आरामदायक पजामे पहनें, मोमबत्तियां जलाएं और अपनी पसंदीदा फिल्म देखते हुए रिलैक्स करें. यह खुद को लाड़ प्यार (Pampering) करने का सबसे सस्ता और अच्छा तरीका है.
3. खुद के साथ करें डेट(Solo Date)-
अकेले बाहर जाने में कैसी शर्म? उस कैफे में जाएं जहाँ आप लंबे समय से जाना चाहती थीं, या अकेले मूवी देखने का मजा लें. तैयार हों, अच्छे कपड़े पहनें और खुद को एक ‘प्रॉपर डेट’ पर ले जाएं. अपनी कंपनी एन्जॉय करना आपको आत्मविश्वास और आजादी का एहसास कराएगा.
4. कलाकार के किरदार में रहें-
पेंटिंग करने के लिए आर्टिस्ट होना जरूरी नहीं है. एक कैनवास या कागज लें, रंगों के साथ खेलें और जो मन में आए वो उकेरें. इसे ‘एब्सट्रैक्ट आर्ट’ का नाम दें. म्यूजिक सुनें और पेंटिंग के जरिए अपनी भावनाओं को बहने दें. यह बहुत सुकून देने वाला अनुभव होता है.
5. डिजिटल डिटॉक्स-
थोड़ी देर के लिए फोन और सोशल मीडिया की दुनिया से दूरी बना लें. लगातार आने वाले नोटिफिकेशंस आपकी मानसिक ऊर्जा सोख लेते हैं. फोन छोड़ें, एक कप चाय लें, अपनी बालकनी या छत पर जाएं और बस गहरी सांसें लें. वापस आने पर आप खुद को बहुत फोकस्ड महसूस करेंगी.
6. दिमाग और कमरे की सफाई-
उन कामों की लिस्ट पूरी करें जो आप समय न होने के बहाने से टालती रही हैं. चाहे वो किसी पुराने दोस्त से मिलना हो या कोई नई हॉबी शुरू करना. अगर कुछ भी करने का मन न हो, तो बस थोड़ी देर ध्यान (Meditation) लगाएं. दिमाग के शोर को शांत करने का यह सबसे कारगर तरीका है.
7. सितारों के संग सुकून-
रात के समय छत पर एक चादर बिछाएं और बस आसमान की ओर देखें. सितारों को निहारना और उनके बीच पैटर्न ढूंढना मन को अद्भुत शांति देता है. यह शांति आपको अपने सपनों और इच्छाओं के बारे में सोचने का समय देती है.
8. गर्ल्स नाइट आउट –
अपनी सहेलियों को बुलाएं और एक ‘थीम्ड पार्टी’ होस्ट करें. चाहे वो पजामा पार्टी हो, बॉलीवुड रेट्रो थीम हो या ब्यूटी नाइट. सहेलियों के साथ दिल खोलकर हंसना और बातें करना हर गम की दवा है.