राजस्थान में शिक्षा में बड़ा बदलाव: अब AI लेगा कक्षा 3-8 के छात्रों की इंग्लिश रीडिंग टेस्ट
अंक तालिका में पंजाब किंग्स की टीम पहले नंबर पर काबिज
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। पंजाब के पास सबसे ज्यादा 13 अंक हैं। आरसीबी, एसआरएच, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12 अंक हो गए हैं। यहां पर नेट रन रेट काफी अहम है, जिसका ज्यादा है, वो आगे और जिसका कम है, वो टीम 12 अंक लेकर भी पीछे चल रही है। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के पस आठ आठ अंक हैं। केकेआर के पास सात अंक हैं। इस बीच एक और मैच जीतकर मुंबई इंडियंस के पास अब 6 अंक हो गए हैं, ये बात और है कि टीम इसके बाद भी अभी नौवें नंबर पर ही है। मुंबई की टीम बीच में लगातार तीन मैच हार गई थी, इसके बाद उसकी हालत खराब थी, लेकिन अब उसने मैच जीत लिया है।
मुंबई इंडियंस अभी भी नौवें नंबर पर, जीतने होंगे बचे हुए सारे मैच
मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 मैच खेल लिए हैं। उसके पास छह अंक हैं। यानी उसके अब चार और मैच बचे हैं। अगर टीम ये भी जीत जाती है तो उसके कुल अंक 14 तक पहुंच जाएंगे। ये टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने के लिए काफी तो नहीं है, लेकिन उसकी संभावनाएं जरूर जीवित रहेंगी। हालांकि मुंबई के लिए आगे की राह काफी ज्यादा मुश्किल भरी है।
Rajasthan News : अचानक टूटी छत, मची अफरा-तफरी… क्लास में प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल
एलएसजी आखिरी पायदान पर, खेल करीब करीब खत्म
लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उसकी हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। टीम 9 मैच खेल चुकी है और उसके पास केवल चार अंक हैं। अब टीम यहां से बचे हुए सभी मैच जीत जाए तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे, लेकिन टीम की नेट रन रेट भी काफी कम है और उसका प्वाइंट्स टेबल में टॉप की टीमों से टक्कर है, इसलिए उसका खेल करीब करीब खत्म है, लेकिन आधिकारिक रूप से टीम अभी टॉप 4 की रेस से बाहर नहीं हुई है। देखना होगा कि आने वाले मैचों में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।