Rajasthan News : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया. घाटोल के अमरथून गांव में स्कूल का प्लास्टर गिर गया, जिसमें 4 छात्राएं घायल हैं. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार (5 मई) सुबह 11वीं साइंस की क्लास चल रही थी. सुबह करीब 9:15 बजे अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया. इसके बाद क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई. मलबा सीधे टेबल पर पर गिरा, जिससे पूजा, काली कुमारी, शारदा कुमारी समेत कुल 4 छात्राओं को चोटें आईं.




