ईरान का दावा, ‘हमारे सुप्रीम लीडर पूरी तरह स्वस्थ हैं, भगवान हैं और ये इसका सबसे बड़ा प्रमाण है’
कैसे करें ऑनलाइन जनगणना, जानें पूरा प्रोसेस?
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाना होगा. यहां लॉगिन करने के बाद आपको अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होगी.
स्टेप 1- लॉगिन करें
जनगणना के लिए सबसे पहले https://se.census.gov.in वेबसाइट पर जाकर दिल्ली सेलेक्ट करें और कैप्चा भरें. बेहतर मैपिंग के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल भी करने की सलाह दी गई है.
स्टेप 2- हाउस होल्ड रजिस्ट्रेशन
यहां परिवार के मुखिया का नाम दर्ज होगा, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा. इसके साथ एक मोबाइल नंबर डालना जरूरी है, तो हर हाउसहोल्ड के लिए अलग होना चाहिए.
स्टेप 3- भाषा और वेरिफिकेशन
आप अपनी पसंद की 16 भाषाओं में से जिनमें हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, तमिलनाडु और उर्दू शामिल है, इनमें से कोई एक लैंग्वेज चुन सकते हैं. इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन करना होगा.
स्टेप 4- लोकेशन डिटेल भरें
इसमें जिला, इलाके, मोहल्ले और आसपास के लैंडमार्क की जानकारी भरनी होगी, चाहे तो पिन कोड भी जोड़ा जा सकता है.
स्टेप 5- मैप पर घर की लोकेशन मार्क करें
यह एक जरूरी स्टेप है, जिसमें आपको मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होगी. इससे अधिकारियों को सही एरिया पहचान ने में मदद मिलेगी.
स्टेप 6- क्वेश्चनियर भरें
इसके बाद घर और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. इसमें मकान की स्थिति, कमरों की संख्या, परिवार के सदस्यों की संख्या जैसी डिटेल शामिल है. साथ ही पानी, बिजली, वॉशरूम और किचन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी देनी होगी.
स्टेप 7- डिटेल रिव्यू करें
फॉर्म भरने के बाद सारी जानकारी को ध्यान से चेक करें. जरूरत हो तो बदलाव किया जा सकता है या ड्राफ्ट के रूप में सेव किया जा सकता है.
स्टेप 8- फाइल सबमिशन
सारी जानकारी सही होने पर फाइनल सबमिशन करें. इसके बाद 11 अंकों का एसई आईडी मिलेगा जिसे सुरक्षित रखना होगा.
स्टेप 9- एन्यूमरेटर विजिट
जब अधिकारी घर आएंगे तो उन्हें यह एसई आईडी दिखाना होगा. अगर जानकारी मेल खाती है तो प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. नहीं तो दोबारा जानकारी ली जाएगी.
IND vs PAK: मैदान से बाहर भी बढ़ी कड़वाहट! नो-हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान का बड़ा खुलासा
टाइमलाइन और जरूरी बातें
इस प्रक्रिया में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे. इसमें घर की बनावट, स्वामित्व, परिवार के सदस्य, सुविधाएं, किचन, इंटरनेट और वाहनों तक की जानकारी शामिल है. वहीं सेल्फ एन्यूमरेशन 1 मई से 15 मई, डोर टू डोर सर्वे 16 मई से 14 जून तक होगा. वहीं करीब 50 हजार सरकारी कर्मचारी इस काम में लगाए जाएंगे. इसके अलावा कुछ जरूरी बातों का ध्यान भी रखना होगा. जैसे एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही हाउसहोल्ड रजिस्टर्ड होगा और फाॅर्म अधूरा छोड़ने पर उसे गिना नहीं जाएगा.