भारत में रोज लाखों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं और इसे ट्रैवल का सबसे किफायती साधन भी माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया जाता है और अफरा तफरी में यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तुरंत भागना पड़ता है। वैसे तो इसके लिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट होती है, लेकिन शोर में सुनना मुश्किल भी होता है। ऐसे में आप टेक्नोलॉजी के जरिए पहले ही चेक कर सकते हैं कि ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है और अगर प्लेटफॉर्म बदल भी जाता है तो उसका अपडेट भी पा सकते हैं। साथ ही साथ रेल किस स्टेशन से कितने बजे निकली है और कब पहुंचेगी इसकी जानकारी भी आप पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ट्रन का अपडेट पाने के लिए कैसे इन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
रेलवे द्वारा तैयार किया गया नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पूरी तरह से ट्रेन की लाइव जानकारी प्रदान करता है, जिसमें रनिंग स्टेटस, किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी जैसी जानकारी शामिल हैं। यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए ऑफिशियल NTES ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके जरिए रेल का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा यह वेबसाइट मोड भी में उपलब्ध है।
NTES मोबाइल ऐप के जरिए
सबसे पहले तो अगर आपके फोन में NTES ऐप नहीं है तो आप अपने डिवाइस के आधार पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से NTES ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
उसके बाद आपको अपने फोन में NTES ऐप खोलना है और स्पॉट योर ट्रेन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपको अपनी ट्रेन का नंबर या नाम दर्ज करना है और शो इंस्टेंस पर टैप करना होगा।
फिर आपकी ट्रेन की जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी। अब आपको रूट मैप की जानकारी पाने के लिए उस पर टैप करना होगा।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।