ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय
अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने क्या कहा?
अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने मंगलवार की देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया और हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई। जबीउल्लाह ने आगे बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई है, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
दोनों देशों के बीच महीनों से चल रही लड़ाई
पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों देशों के बीच काफी वक्त से लड़ाई चल रही है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अफगानिस्तान ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि पाकिस्तान की ओर से इन हमलों के बारे में तुरंत कोई पुष्टि नहीं की गई है।
बिजली के लिए ग्रामीणों का अनोखा विरोध: 48 गांवों के 500 लोगों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र
तालिबानी उग्रवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा में किया था हमला
ये हमले उस घटना के एक दिन बाद हुए जब संदिग्ध पाकिस्तानी तालिबान उग्रवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हसन खेल इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार, इसके बाद हुई ज़बरदस्त गोलीबारी में फेडरल कांस्टेबुलरी के छह सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आठ हमलावरों को मार गिराया और चेकपॉइंट पर कब्ज़ा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि बाद में गृह मंत्री मोहसिन नकवी पेशावर में मारे गए जवानों की अंतिम संस्कार की प्रार्थना में शामिल हुए।