Petrol Diesel Crisis: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित होने के बाद हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि 300 से ज्यादा पंपों पर फ्यूल की कमी की स्थिति सामने आई है। लोगों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में ईंधन संकट और गहरा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने की अपील और वीआईपी काफिलों में कटौती की चर्चा के बाद लोगों में घबराहट बढ़ी, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया, जिससे सप्लाई चेन पर अतिरिक्त दबाव पड़ गया।
Raipur IPL Match: RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़


