Plane crashed into Building: ब्राजील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक हल्का विमान अचानक एक बिल्डिंग से टकरा गया। यह हादसा ब्राजील के बेलो होरिजोंटे इलाके में हुआ है। वहीं हादसे के बाद से राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार पायलट और को-पालयट की मौत हो गई है। इसके अलावा विमान में सवार तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि बिल्डिंग में मौजूद लोग हताहत नहीं हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विमान, बिल्डिंग के सीढ़ी वाले हिस्से की तरफ टकराया था।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक बड़े शहर, बेलो होरिजोंटे में यह हादसा हुआ। यहां एक छोटा विमान एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मिनास गेरास राज्य के दमकल विभाग ने बताया कि इमारत के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और इमारत के ढहने का “कोई साफ खतरा” भी नहीं है।
घायलों का इलाज जारी
वहीं हादसे के बाद हल्के विमान में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक विमान इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से से टकराया था। दमकल विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीरों में बचाव दल के सदस्यों को इमारत खाली करने में निवासियों की मदद करते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे में बड़ा नुकसान भी हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में इमारत में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।
Small Aircraft Crashes Into Building in Belo Horizonte
Emergency crews are responding in Belo Horizonte after a plane struck a structure injuries and casualties remain unconfirmed as the situation develops. #WashingtonEyepic.twitter.com/LWiNMzARXg
इससे कुछ दिन पहले ही अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। ‘हेज काउंटी’ के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि यह दुर्घटना गुरुवार रात ऑस्टिन के दक्षिण पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दूर विम्बरली शहर में हुई। वहीं ‘फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें पांच लोग सवार थे।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।