भानुप्रतापपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े संकल्प लिए जा रहे थे, पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। वहीं भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बांसला की पहाड़ी से सामने आई तस्वीरों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए। जंगल में आग धधकती रही और पेड़ जलते रहे।


