सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस के शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नई डेडलाइन से पहले करा लें e-KYC, वरना 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा असर
जानकारी के अनुसार, पुलिस का शासकीय वाहन कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा।
आग लगने का पता चलते ही वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल बाहर निकल गए। समय रहते सभी के बाहर आ जाने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल वाहन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology