ओमान तट के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला, लगातार तीसरे दिन जहाजों को बनाया गया निशाना
DGP को कार्रवाई के निर्देश
आयोग के अनुसार, प्रणित मोरे की शो में दिखाए गए इस तरह के कंटेंट महिलाओं की सुरक्षा और समाज में लैंगिक हिंसा के प्रति सोच पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में तुरंत, सख्त और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है। आयोग ने यह भी जानकारी मांगी है कि क्या संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की जांच और उसके सत्यापन की क्या स्थिति है? साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों, कलाकारों और स्थल प्रबंधन के खिलाफ चल रही जांच अब तक कहां तक पहुंची है?
प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा को भेजा समन
इसके अलावा, आयोग ने राज्य पुलिस से यह भी कहा है कि भविष्य में सार्वजनिक मनोरंजन मंचों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों का उपयोग महिलाओं के प्रति अपमानजनक या उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाले कंटेंट का प्रमोशन न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस जारी कर 22 जून 2026 को शाम 4 बजे आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिला की सहमति किसी भी स्थिति में समझौते का विषय नहीं हो सकती और यौन उत्पीड़न या महिलाओं की गरिमा के खिलाफ व्यवहार को कॉमेडी या मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है।
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर: BCCI ने श्रीलंका टूर के लिए की भारतीय टीम की घोषणा, Rohit – Ishan के साथ राहुल द्रविड़ के बेटे को भी दिया मौका
प्रणित मोरे ही नहीं, इन कॉमेडियन का भी विवादों से नाता
मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर लंबे समय तक विवादों में थे, जिसके बाद समय रैन को अपना ये शो को बंद करना पड़ा था। अब प्रणित मोरे भी अपने एक कॉमेडी शो के चलते मुसीबत में फंस गए हैं। यही नहीं, मुनव्वर फारूकी, कुणाल कामरा और एल्विश यादव भी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।