Rajasthan News: राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। कई दिनों से जारी इस आंदोलन का असर पूरे प्रदेश में यातायात पर पड़ा था, लेकिन मंगलवार देर रात सरकार और बस संचालक संघ के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई।
Rajasthan News: राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। कई दिनों से जारी इस आंदोलन का असर पूरे प्रदेश में यातायात पर पड़ा था, लेकिन मंगलवार देर रात सरकार और बस संचालक संघ के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई।
दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 16 IAS और DANICS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
जयपुर में हुई लंबी बैठक के बाद बस मालिकों ने पहले सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि देर रात तक चली वार्ता के बाद स्थिति बदल गई और समझौता हो गया।
बस संचालक संघ की अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर से हुई बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा की गई।
पूर्वी मोर्चे पर भारत की बड़ी तैयारी: चीन सीमा पर तैनात होंगी तीनों सेनाएं, बढ़ी हलचल
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात के बाद सरकार ने बस संचालकों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। तय हुआ कि जिन बसों में मॉडिफिकेशन किया गया है, वे अब केवल नियमों के अनुरूप बदलाव के बाद ही सड़कों पर चलेंगी। टैक्स और जुर्माने से जुड़े मामलों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
बस संघ के प्रतिनिधि राजेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बातचीत सकारात्मक रही और सरकार ने सभी मुद्दों पर भरोसा दिलाया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालकों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया। अब बुधवार सुबह से प्रदेश में सभी निजी बस सेवाएं सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद है।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
