रायपुर : नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष नॉन-इंटरलॉकिंग एवं प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। यह कार्य 09 जून को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर 18:00 बजे से 22:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके पश्चात 10 जून को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर 18:00 बजे से 22:30 बजे तक पुनः 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून को 11:30 बजे से प्रारंभ होकर 12 जून को 02:30 बजे तक कुल 15 घंटे की अवधि में किया जाएगा।


