Raipur IPL Ticket Price: रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की टिकटों के रेट लगभग तय हो गए हैं। सामान्य सीटों की शुरुआत 2000 रुपये से की जाएगी, जबकि सामान्य स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के रेट तय किए गए हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी टिकट 2000 रुपये में उपलब्ध होगी।


