Rajasthan: उदयपुर में एक युवक को यूपीएससी एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया. आरोपी जयेश जाट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया. शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने नहीं गया था. मामला डमी कैंडिडेट का नहीं है, बल्कि पुलिस पूछताछ में हकीकत कुछ और ही निकली.


