सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा और धार्मिक पैदल यात्राओं को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए राजस्थान पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए राजस्थान पुलिस ने कांवड़ियों एवं पैदल यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश और ‘सख्त हिदायत’ जारी की है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि आस्था और भक्ति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।


