Rajasthan News:पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर और 8वीं बटालियन आरएसी गाजीपुर-दिल्ली की चयन सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है. चयन बोर्ड ने शारीरिक दक्षता और मापतौल परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. पुलिस मुख्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 5वीं बटालियन आरएसी जयपुर में कांस्टेबल सामान्य के 69 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी. 11 दिसंबर 2025 को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चयन सूची में शामिल किया गया है. 23 दिसम्बर 2025 को बटालियन परिसर जयपुर में चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है.
इसी प्रकार 8वीं बटालियन आरएसी गाजीपुर (दिल्ली) के लिए 51 पदों पर परिणाम घोषित किए गए हैं. इन अभ्यर्थियों ने भी 11 दिसंबर को आरपीए जयपुर में अपनी शारीरिक दक्षता साबित की थी. 24 दिसम्बर 2025 को रियर मुख्यालय मीणापुरा अलवर में चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है.
चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है. इसके अलावा अभ्यर्थी संबंधित बटालियन जयपुर या गाजीपुर के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी अपना रोल नंबर और नाम देख सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में कार्यालय कमाण्डेन्ट द्वारा जारी सूचना ही अंतिम मानी जाएगी.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।