राजस्थान में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए खेल विभाग में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में जानकारी दी कि विभाग में 140 स्थायी और 700 अस्थायी कोच की भर्ती की जाएगी. निर्दलीय विधायक युनूस खान के सवाल के जवाब में मंत्री राठौड़ ने बताया कि खेल विभाग में साल 2012 के बाद पहली बार कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है.


