उदयपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे (निर्माण संगठन) ने उमरड़ा से देबारी के बीच 24.78 किमी लंबे रेल मार्ग के दोहरीकरण (डबल ट्रैक) की प्रक्रिया को आगे बढ़ा भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया। इसके लिए केंद्र सरकार के राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। 467 करोड़ की परियोजना में आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होगा। दोहरीकरण का कार्य तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना के तहत घाटावाली मां के समीप 550 मीटर लंबी नई सुरंग (टनल) भी बनेगी।


