Rajasthan Toll Alert: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजस्थान के कोटा संभाग, कोटा-बूंदी मार्ग और वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कुछ प्रमुख सेक्शंस पर टोल शुल्क में संशोधन की घोषणा कर दी है। संशोधित टोल दरें आज 20 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से पूरे रीजन में प्रभावी होने जा रही हैं। इस वार्षिक टोल पुनरीक्षण/संशोधन का सबसे ज्यादा असर निजी कार, जीप और हल्के मोटर वाहन (LMV) चलाने वाले आम लोगों पर पड़ने वाला है।



