वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिसे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएंगे। धन को लेकर सावधानी बरतें। निवेश के अच्छे अवसर सामने आएंगे। नए संबंध विकसित हो सकते हैं। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन के कई पहलुओं में परेशानी ला सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाएगा। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। आज कार्यस्थल पर अपने विचारों को जाहिर करने में संकोच न करें, सीनियर्स प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
Tehsildar Protest in CG: 7 जून तक तहसील कार्यालयों में कामकाज ठप, छत्तीसगढ़ के 500 से ज्यादा तहसीलदार हड़ताल पर
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए आज का दिन चुनौतियां ला सकता है। धन की स्थिति अस्थिर रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के कारण मन विचलित हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन खर्च की अधिकता हो सकती है। हालांकि खर्च शुभ कार्यों में ही होगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संबंधों में खुशियां आएंगी। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।