सुकमा – जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाना ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करते हुए 542वीं रैंक प्राप्त की है। रॉकी कसाना मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं और पिछले तीन वर्षों से सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


