Scheduled Caste word Rajasthan: राजस्थान सरकार ने दलित शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब सभी सरकारी डॉक्यूमेंट्स में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केवल अनुसूचित जाति या फिर अंग्रेजी में Scheduled Caste शब्द का ही इस्तेमाल होगा। जयपुर से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। विविध प्रकोष्ट, जयपुर के पुलिस अधीक्षक ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर और जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में सख्त निर्देश भेज दिए हैं। इसमें केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पुराने नियमों का हवाला दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि अब भविष्य में किसी भी आवेदन पत्र, प्रमाण पत्र, मानपत्र या आधिकारिक पत्राचार में अगर पुराने शब्द का इस्तेमाल हुआ, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपनी यूनिट्स में इस नए आदेश का पालन तुरंत शुरू करें।



