IMD अलर्ट: तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश, चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ा
दरअसल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सलाह के बाद दिल्ली में काम करने वाले 50 फीसदी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक हवा की ये स्थिति बेहद खतरनाक है। अब यह सीवियर से भी ऊपर जा चुकी है. इसकी बड़ी वजह हवा में PM2.5 का लेवल 294 और PM10 का 390 माइक्रोग्राम होना है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि प्रदूषण के बीच दिल्ली में GRAP-3 लागू है। इसमें वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक नई जानकारी दी है। यह GRAP-3 का फेज 2 है, जिसमें GRAP-4 के कुछ प्रावधान भी जोड़े जा रहे हैं। इसके तहत 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसी के साथ दिल्ली में आने वाले सभी वाहनों पर बॉर्डर पर ही नजर रखी जा रही है, जहां-जहां धूल-मिट्टी और प्रदूषण है ज्यादा है वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
264 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF का हाई अलर्ट, कोहरे में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र
CAQM का क्या है फैसला?
दिल्ली में फिलहाल GRAP-3 लागू किया गया है। इनमें कई तरह की पाबंदियां हैं. इसी ग्रैप-3 को अब थोड़ा और सख्त किया जा रहा है. यानी ग्रैप-3 का फेज-2 लागू किया जा रहा है। इसमें दिल्ली और एनसीआर के राज्य और केंद्र सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी गई है। ऐसे में सरकारें इसपर जल्द फैसला ले सकती हैं। सरकारी कर्मचारियों के अलावा, प्राइवेट इम्पलॉई के लिए भी यह नियम लागू हो सकता है> हालांकि, फिलहाल के लिए आयोग की सलाह सरकारी कर्मचारियों के लिए है।
WFH सिस्टम लागू होने के बाद कैसे होगा काम?
दरअसल, जब भी सरकार की ओर से WFH यानी वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाता है, तब कार्यालयों में आधी मैनपावर के साथ काम होता है। मान लीजिए किसी ऑफिस में 100 कर्मचारी काम कर रहे हैं, तो नियम लागू होने के बाद 50 लोग ही दफ्तर आएंगे। बाकी 50 लोगों को घर से जुड़े रहना होगा। अब यह सिस्टम कैसे बनेगा, यह नियम सरकार तय करती है. चाहे एक-एक हफ्ते का नियम हो या फिर ऑड-ईवन दिनों का। यानी एक दिन आधे कर्मचारी दफ्तर आएं, और दूसरे दिन वही कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करें फिर तीसरे दिन ऑफिस आएं।