Weather Update Today: दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश का दौर, IMD का येलो अलर्ट; यूपी से हिमाचल-उत्तराखंड तक बदला मौसम
‘आपकी वजह से हम सुरक्षित सोते हैं’
माफी मांगते हुए पर्यटक ने भारतीय सेना के जवानों की भूमिका की भी तारीफ की। उसने कहा कि सेना के जवान देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं, ताकि देश के लोग सुरक्षित रहें और चैन से सो सकें। महिला ने भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर सेना से भी माफी मांगी। उसने जवानों से कहा कि वे उसे ‘अपनी छोटी बहन समझकर माफ कर दें।’ उसका कहना है कि उसे अपनी गलती का एहसास काफी जल्दी हो गया था।
आखिर क्या था ये पूरा विवाद?
यह मामला लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपोस्ट का है। वायरल हुए वीडियो में पर्यटक कई घंटे तक ट्रैफिक रोके जाने को लेकर नाराज दिखाई दे रही थी। वह पूछ रही थी कि पर्यटकों को इतनी देर तक क्यों रोका जा रहा है। वीडियो में महिला ने कहा था, ‘हम Gen Z हैं और इस तरह की बकवास बर्दाश्त नहीं करने वाले।’ इसके बाद उसने प्रतिबंधों और ट्रैफिक रोके जाने पर सवाल उठाए और दूसरे पर्यटकों से वहां से जाने की अपील भी की। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब उसने कथित तौर पर कहा,
RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
‘हमारे टैक्स से सबको सैलरी जाती है, ये हमसे ऊपर हो गए अब? जाएंगे तो सारे जाएंगे, वरना कोई नहीं जाएगा।’
इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिली। कई लोगों ने उसके जवानों से बात करने के तरीके पर सवाल उठाए।
उमर अब्दुल्ला ने जताई थी नाराजगी
इस विवाद पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उमर अब्दुल्ला ने ‘Gen Z’ शब्द के बार-बार इस्तेमाल पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि यह रवैया अब पुराने ‘जानते नहीं हो मेरे बाप कौन हैं’ वाले अंदाज जैसा होता जा रहा है। हालांकि अब पर्यटक ने साफ तौर पर कहा है कि उसे अपने व्यवहार पर पछतावा है और उसने जवानों से उसे छोटी बहन समझकर माफ करने की अपील की है।