स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एप्लीकेशन विंडो को फिर से खोल दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक SSC CGL 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है. उनके लिए ये एक अच्छा मौका है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एक्स पर एक पोस्ट कर एप्लीकेशन विंडो दोबार खोलने से जुड़ी जानकारी दी. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पोस्ट में लिखा, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अनुसार 22 जून तक 28 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन जमा किया है.
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2026 का नोटिफिकेशन 21 मई को जारी किया गया था.
ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 21 मई से 22 जून तक खोली गई थी.
अब आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है.
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 26 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक है.
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक खुलेगी.
टियर-1 परीक्षा अगस्त – सितंबर 2026 में होने की उम्मीद है.
क्यों बढ़ाई गई आखिरी तारीख
आयोग के अनुसार उन्हें उम्मीदवारों से कई आवेदन मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि वे अलग-अलग कारणों से तय समय के भीतर अपने आवेदन जमा नहीं कर पाए. इस मामले पर विचार करते हुए आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो को दो दिनों के लिए खोलने का फैसला लिया है. ये फैसला उम्मीदवारों के हितों को देखते हुए लिया गया है.
आयोन ने ये भी साफ किया है कि 21.05.2026 के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2026 के नोटिस में दी गई बाकी सभी शर्तें और नियम वैसे ही रहेंगे. उनमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।