जानकारी के अनुसार 3 मार्च मंगलवार की रात जब जबलपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही ट्रेन दर्रीटोला स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने एसी बोगी पर पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुए पथराव से बोगी में बैठे यात्री घबरा गए और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। पत्थरबाजी के कारण एसी कोच की खिड़की के टफेन्ड ग्लास की ऊपरी सतह टूट गई और उसमें दरारें पड़ गईं। हालांकि पत्थर अंदर तक नहीं पहुंचा, जिससे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। घटना के समय बर्थ पर बिश्रामपुर निवासी सुदर्शन मंडल और सर्वजीत कौर सहित कई यात्री मौजूद थे।
Chhattisgarh – नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात CRPF अफसर रॉकी कसाना ने UPSC परीक्षा में 542वीं रैंक हासिल की
घटना के बाद यात्रियों ने अगले स्टेशन पहुंचते ही स्टेशन प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। इस मामले में आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी. के. चौधरी ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में इसे कुछ शरारती युवकों की करतूत माना जा रहा है।