Russian Bomber Plane Crash : रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी – VIDEO
टेलीग्राम ऐप में क्या है ऐसा?
आप में से कई लोग ये सोच रहे होंगे अगर, टेलीग्राम ऐप इतना ही खतरनाक है तो फिर इस पर हमेशा के लिए प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा रहा है? टेलीग्राम ऐप में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो वॉट्सऐप में नहीं मिलते हैं, जिसकी वजह से सरकार ने इस ऐप पर बैन लगाने का फैसला किया है।
WhatsApp के मुकाबले टेलीग्राम ऐप में बड़े पैमाने पर मैसेज फॉरवर्ड किया जा सकता है, जिसकी वजह से ऐप का इस्तेमाल मास मैसेज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए किया जा सकता है। वॉट्सऐप या अन्य मैसेजिंग ऐप में मैसे फॉरवर्ड सीमित है। वहीं, टेलीग्राम पर मास ब्रॉडकास्टिंग के लिए पब्लिक चैनल बनाए जा सकते हैं, जिसमें हजारों या लाखों की संख्यां में लोग जुड़ सकते हैं। वहीं, वॉट्सऐप में ऐसी सुविधा नहीं है। यह एक ग्रुप बेस्ड प्लेटफॉर्म है, जिसमें सीमित लोग जुड़ सकते हैं।
‘घर जाओ’ के ताने पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक
इस फीचर का हो सकता है मिसयूज
इसके अलावा टेलीग्राम में एक और फीचर दिया गया है, जिसका बड़े पैमाने पर मिसयूज किया जाता है। नीट पेपर लीक में भी इस फीचर का इस्तेमाल किया गया था। टेलीग्राम ऐप में बैकडेट एडिटिंग फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से किसी मैसेज को बैकडेट में एडिट किया जा सकता है, ताकि जांच होने पर असली डेट का पता न चल सके। इस फीचर का गलत इस्तेमाल करके फेक न्यूज को फैलाया जा सकता है।
Telegram Banned In India: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
WhatsApp क्यों नहीं हुआ बैन?
Meta के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की बात करें तो सरकारी एजेंसियां वॉट्सऐप को सिक्योर मानती है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से संपर्क करना आसान है, और सरकारी एजेंसियों के अनुरोध को पूरा करने के लिए डेडिकेटेड टीम भी भारत में है। ऐसे में किसी फर्जी खबर को वॉट्सऐप पर फैलने से रोकना आसान है।