देश की राजधानी दिल्ली की हवा को साफ करने और नकली बारिश कराने के लिए आज क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा. IIT कानपुर की टीम ने मेरठ से उड़ान भरने वाले Cessna एयरक्राफ्ट की मदद से यह ट्रायल किया, जिसमें खेकरा, बुराड़ी, करोल बाग, मयूर विहार, सड़कपुर और भोजपुर जैसे इलाकों में 8 फ्लेयर्स छोड़े गए. इस प्रक्रिया में कुल लगभग आधा घंटा लगा.
IIT कानपुर के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली में किसी भी समय बारिश हो सकती है. इस प्रयोग का वीडियो भी IIT कानपुर ने जारी किया है, जिसमें बादलों में जलवाष्प को सक्रिय करते हुए फ्लेयर्स को निकलते देखा जा सकता है.
300 पार पहुंच गया था दिल्ली का AQI
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि आज क्लाउड सीडिंग के दो ट्रायल सफल रहे और तीसरा ट्रायल भी आज ही किया गया. सिरसा के अनुसार, इसके असर से 15 मिनट से लेकर 4 घंटे के भीतर कहीं भी बारिश शुरू हो सकती है.
यह सब दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किया जा रहा है. बता दें दिवाली के बाद दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया था, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. ऐसे में नकली बारिश के जरिए हवा में मौजूद धूल और स्मॉग को नीचे बैठाने की कोशिश की जा रही है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।