IPL 2026 Tickets Booking: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में होने वाले हाईवोल्टेज आईपीएल मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दो बड़े मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब दर्शक स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे। रायपुर में 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी टिकट बुकिंग आज से शुरू हो गई है। वहीं 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट बुकिंग कल से शुरू होगी। दोनों मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।


