जोधपुर : परिवहन विभाग (आरटीओ) ने आम लोगों को राहत देने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब आरटीओ कार्यालयों में सूचना सहायकों (आइए) की सीधी दखलअंदाजी खत्म की जाएगी, जिससे लाइसेंस, परमिट और रजिस्ट्रेशन से जुड़े काम अधिक सरल और सुगम हो सकेंगे।


