रायपुर : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं. हादसे में दुर्ग निवासी युवराज सोनी की मौत हो गई. 20 वर्षीय युवराज सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. खबरों के मुताबिक, दर्दनाक हादसे से कुछ ही पल पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था.


